RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:SBI द्वारा इलेक्टोरल बांड योजना सार्वजनिक नही करने के विरोध में SBI शाखा के समक्ष कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भाजपा के प्राप्त चंदों को SBI के अधिकारी और भाजपा की साठ-गाँठ से आज तक नही किया गया उजागर: अशोक राम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च।आज एसबीआई द्वारा इलेक्टोरल बांड योजना सार्वजनिक नही करने और भाजपा व एसबीआई की मिलीभगत से इसे टालने के खिलाफ भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जज कोठी मोड़,आरा एस.बी.आई. शाखा के समक्ष एक विशाल प्रर्दशन किया गया।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि वर्तमान की एनडीए की सरकार अघोषित रूप से देश के सारे तंत्रों को कठपुतली बना देना चाहती है। अब इस सरकार में न्याय व्यवस्था भी असहज हो चुकी है। उन्होंने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने लगातार इलेक्टोरल बांड योजना को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भाजपा के प्राप्त चंदों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी और भाजपा की साठ-गाँठ से आज तक उजागर नही किया गया है, भाजपा के इस हालिया कदमों ने यह साबित कर दिया है कि इस सरकर की मंशा स्प्ष्ट और स्वक्ष नही है।
प्रदर्शन में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, रज़ी अहमद, पन्नग त्रिपाठी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी, मोहमद्द चांद, रतन धमालिया, राकेश त्रिपाठी, बिजेन्द्र यादव, मुकेश कुमार, राशिद इमाम मिंटू, एआईसीसी सदस्य श्रीधर तिवारी, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, रविन्द्र कुमार रवि, शिव शंकर चौबे, लुटावन चौरसिया, रविन्द्र तिवारी, सूरज प्रकाश, आशुतोष ठाकुर, अशोक सिंह, तारकेश्वर यादव, घनश्याम चौधरी, अजहर हुसैन, राधा किशुन यादव, सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में बीबीसी पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका खारिज की

rktvnews

राष्ट्रपति ने कौशल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

क्या है ग्रीन हाइड्रोजन, जो पेट्रोल-डीजल से दिलाएगा छुटकारा?

rktvnews

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक।

rktvnews

भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का स्वागत किया।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किए बैठक।

rktvnews

Leave a Comment