RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशिक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया जुर्माना

RKTV NEWS/नयीदिल्ली,सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर मृतक प्रोफेसर की पत्नी को डेथ कम रिटायरमेन्ट ग्रेच्यूटी लाभ के भुगतान से संबंधित आदेश के खिलाफ तुच्छ अपील दायर करने के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। डॉ. विनोद कुमार उत्तर प्रदेश के राजकीय कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थे। 2009 में सेवा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी प्रियंका (मूल याचिकाकर्ता) ने कुमार को देय ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए आवेदन किया। सरकार ने उसके दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सेवा में रहते हुए उसके पति ने 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने का विकल्प नहीं चुना। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसे मंजूर कर लिया गया। राज्य को निर्देश दिया गया कि वह ग्रेच्युटी के लिए अपने पति को देय राशि की गणना 8% प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ करें। हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष राज्य द्वारा की गई अपील का भी वही हश्र हुआ। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी तुच्छ याचिका का हवाला देते हुए इसे खारिज कर भुगतान का आदेश दिया

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि”, पर आयोजित वेबिनार को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर : कार से 207.36 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद! चालक गया जेल।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वर्ष 2023 एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सर्विस एथलीटों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दी।

rktvnews

दरभंगा:04 से 07 नवम्बर तक कबड्डी (बालिका) खेल का आयोजन!बिहार राज्य के सभी 38 जिलों से 117 टीम के 1600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग।

rktvnews

अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर:खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment