RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा सांसद ने बजट सत्र के शून्य काल में महाकुंभ में भगदड़ पर हुई मौतों को ले उठाई आवाज।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 फ़रवरी।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ पर हुई मौतों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पर आवाज उठाते हुए कई मांगे की है। इस संबंध में भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को जानकारी दी है कि आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सरकार से मांग की है कि 29 जनवरी 2025 को इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालु स्नान करने के लिए एकत्रित हुए जिसमें प्रशासनिक विफलता के कारण भगदड़ में लगभग 30 लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हो गए,इसे सरकार और मीडिया ने दबाने की पूरी कोशिश की हालांकि जमीनी रिपोर्ट से पता चला कि मरने वालों की संख्या बहुत अधिक है और सरकार वास्तविक संख्या छुपा रही है केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने महाकुंभ का प्रचार-प्रसार में बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया लेकिन महाकुंभ में आए लाखों लोगों के लिए व्यवस्था और सुविधा देने में पूरी तरह विफल रही, आगे उन्होंने कहा कि भगदड़ में घायलों और मरने वालों के परिजनों के लिए कोई सहायता नहीं है।महाकुंभ में हुई भगदड़ एवं मौतों की उच्च स्तरीय जांच करने एवं मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपया एवं घायल लोगों को पांच-पांच लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है।

Related posts

भोजपुर: मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में PC &PNDT ACT) से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

2023 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment