RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने समाहरणालय लिपिकीय एवं परिचारी संवर्ग की वरीयता सूची-2026 का किया विमोचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में भोजपुर समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग एवं कार्यालय परिचारी संवर्ग की अंतिम वरीयता सूची-2026 का विमोचन किया।वरीयता सूची के विमोचन के बाद जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सेवा भावना, उत्तरदायित्व और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित में उत्कृष्ट कार्य करें।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की कार्यकुशलता और सुचारु व्यवस्था में कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करना चाहिए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, आरा), स्थापना उप समाहर्ता सहित समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : बिहार मे बदलाव के लिए जन शक्ति जनता दल को दें आशीर्वाद : तेजप्रताप 

rktvnews

श्रावणी मेले को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना:20 -21 दिसम्बर को आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री के आतिथ्य में हुआ आईसीएआर के 95वें स्‍थापना दिवस समारोह का समापन।

rktvnews

गिरीडीह:आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:बलिदान की अमर गाथा को जदयू ने किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment