RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

सारण:धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य स समय पूर्ण करें – जिलाधिकारी

सारण/छपरा 16 जनवरी। आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति 2023-24 से संबंधित सारण जिलान्तर्गत सहकारी समितियों के प्रतिनिधि और राईस मिलों के प्रोपराइटरो के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें उप विकास आयुक्त , वरीय उप समार्हता (अधिप्राप्ति), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहायक निदेशक कृषि और मुख्यालय के साथ सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सारण जिला धान अधिप्राप्ति में राज्य स्तर पर नौवें (9) स्थान पर है। अभी तक सारण जिला में निर्धारित लक्ष्य 113249 एम०टी० के विरूद्ध 45653.87 एम०टी० (40.31%) धान की अधिप्राप्ति की गई है। साथ ही बिहार राज्य खाद्य निगम को 9976 एम०टी० सी०एम०आर० (चावल) की आपूर्ति (32.13 प्रतिशत) की जा चूकी है। सारण जिलान्तर्गत चयनित 11 व्यापार मंडलों में से 10 व्यापार मंडल और 260 चयनित पैक्सों में से 260 क्रियाशील हो गये है। अधिप्राप्ति हेतु 17037 किसानों का निबंधन हो चुका है। जिसमें रैयत किसानों की संख्या 8471 और गैर रैयत किसानों की संख्या 8566 है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी पैक्सों अध्यक्षों और राईस मिलरों के साथ साथ संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य ससमय पूर्ण करना है। इसके लिए किसानों के साथ पैक्स अध्यक्षों एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा किसानों के निबंधन एवं अधिप्राप्ति हेतु बैठक की जाय। पैक्सो के साथ मिलरों का समन्यव होना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की सभी सहकारी समितियों को 60 प्रतिशत तक की कैश क्रेडिट की राशि दी गयी है और शेष बचे 40 प्रतिशत धान अधिप्राप्ति सी०एम०आर के भुगतान की गई राशि से की जानी है। इसके लिए सी०एम०आर की आपूर्ति और उसका ससमय भुगतान किया जाना आवश्यक है।

Related posts

किसी भी बड़े आयोजन, सभा, गोष्ठी में लाउड स्पीकर के प्रयोग के लिये सक्षम प्राधिकार से विधिवत् अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य – जिलाधिकारी

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव – 2024, ईवीएम का प्रथम रैण्डमाईजेशन सम्पन्न।

rktvnews

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के निधन पर भारत सरकार ने 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

rktvnews

चतरा:कान्हाचट्टी प्रखंड के कोल्हैया पंचायत ग्राम डुमरिया कोटाप में विशेष शिविर में हज़ारों की संख्या में पहुँचे ग्रामीण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रि-परिषद ने “सांख्यिकी से समृद्धि” के लिए डाटा सुदृढ़ीकरण योजना को दी स्वीकृति।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक के द्वारा स्कूली बसों की की गई जाँच।

rktvnews

Leave a Comment