RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला कलेक्टर ने रावतसर महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन, लाभार्थियों को गारंटी कार्ड किए वितरित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 14 जून । आमजन को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से घरों, ढाणियों, गांवो के नजदीक स्थाई और अस्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे है । जिसमें कोई भी व्यक्ति जनाधार कार्ड, बिजली बिल, गैस उपभोक्ता पासबुक, नरेगा जॉब कार्ड ले जाकर 10 योजनाओं का एकसाथ लाभ ले सकता है। पंचायत समिति रावतसर में स्थाई महंगाई रात कैंप के अवलोकन दौरान आमजन से बोली जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ।
जिला कलेक्टर बुधवार को रावतसर के महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करने पहुंचे तथा मौके पर आमजन के लिए कि गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें उपस्थित लाभार्थियों से बातचीत कि तथा उनको योजनाओं के फायदे के बारे में बताया । मौके पर पंजीयन करवाने आए लाभार्थियों को उन्होनें गारंटी कार्ड वितरित किए ।
जिले में पिछले डेढ़ महीने से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में जिले के 79.4 फीसदी परिवारों ने पंजीयन करवाया है। जिले के 4,05,128 परिवारों का पंजीयन किया चुका है । जिले में कुल 17,85,192 गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके है । जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 3,02,631 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए 1,15,917 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 2,70,860 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 23,509 गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके है ।
इसी तरह अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 2,24,675 गारंटी कार्ड, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 2,54,834 गारंटी कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 1,29,322 पंजीयन, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 1,58,182 पंजीयन, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 11,315 गारंटी कार्ड के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान कि जा चुकी है ।

Related posts

बिहार:भोजपुर: विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में ‘’भारतीय सेना का ‘डी5’ मोटर साइकिल अभियान’’ शुरू।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया एक दिवसीय जैविक उत्पादक मेला-सह-बायर सेलर मीट का उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सी. के. अनिल की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

खान मंत्रालय ने सार्वजनिक परामर्श के लिए अपतटीय खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए प्रारूप नियम प्रकाशित किए।

rktvnews

Leave a Comment