
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।मानवीय मूल्यों पर आधारित इजलास-ए-आम कार्यक्रम स्थानीय ब्लूम फील्ड स्कूल, अलीगंज में आयोजित हुआ। औरतों के लिए आयोजित इस आयोजन में मुख्य वक्ता संविधान सुरक्षा संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और इस्लामिक स्कॉलर हजरत खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने अपनी तकरीर में कहा कि दुनिया पूरी की पूरी अल्लाह के नेमतों से भरी हुई है। लेकिन सबसे बड़ी नेमत एक नेक औरत है। औरत जब नेक होती है तो उसके अंदर सब्र होती है,वह माफ करती है और उसके चेहरे पर मुस्कुराहट होती है। नेक औरत के बारे में अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि बेहतरीन बीवी वह है जिसे उसका शौहर देखे तो उसकी होठों पर मुस्कुराहट आ जाए। मियां-बीवी को मुस्कुराता देखकर अल्लाह भी खुश होता है। उन्होंने औरतों को मोहब्बत की देवी बताया और कहा कि यदि आप मोहब्बत की देवी ना होती तो खुद तकलीफ उठाकर बच्चों को ना पालती। आप मोहब्बत की देवी ना होती तो अपनी मोहब्बत को विभिन्न लोगों के लिए तक्सीम ना कर पाती। खुश रहें और खुश रखें।
