RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्र कार्यशाला,स्वरचना प्रदर्शन आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी,भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में चित्र कार्यशाला,स्वरचना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुरक्षित शनिवार गतिविधि सह कला गतिविधि के रूप स्वरूप को स्वरचना से जोड़ छात्राओं ने खुलकर चित्रों के साथ विषय को व्यक्त किया। तकरीबन 40 छात्राओं ने मिलकर अपने मौलिक आत्मविश्वास और सारगर्भित विचार को सम्मिश्रित कर चित्र संयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने चित्र अवलोकन क्रम में शैक्षणिक कला गतिविधि को लेकर बेबाकी से विचार रखी। श्री राय ने अपने संबोधन क्रम कहा चित्रों की अपनी भाषा होती है, छात्राओं ने मिलकर अपने बचपन को संजोया है। वहीं वरिष्ठ संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने अगलगी विषय को गहरी वेदना से छात्राओं को बारीकी देते हुए विषय का पक्ष रखा। छात्राओं द्वारा सृजित चित्र में अगलगी विषय पर संयोजित चित्र गांव के मजबूरी और आग लगने पर असहाय परिस्थिति को खाकांकित करते नजर आया। वहीं गणित शिक्षक सुकेश कुमार,सुभांशू शर्मा प्रदर्शित चित्र को समाज हित में बताते हुए कहा कला गतिविधि हर विद्यालयों में जरूरी है। छात्राओं द्वारा सृजित चित्र में कला के व्याकरण पर कम ध्यान देते हुए सपाट रंग रोगन से चित्र तैयार नजर आया। छात्रा किरण कुमारी,सोनम कुमारी, आयूषी राज, ज्योति कुमारी, मुस्कान कुमारी,पुनम कुमारी,रिया कुमारी, गुड़िया कुमारी,प्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, आंचल कुमारी, अंजली कुमारी,निशा कुमारी,शिया कुमारी, वर्षा कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी इन छात्राओं के द्वारा सृजित चित्र को शिक्षकों ने काफी सराहा। सृजित चित्र और सुरक्षित शनिवार विषय को एक कर एक कलात्मक माहौल विद्यालय में सृजित किया गया था जो प्रशंसनीय व मौलिक था। अबोध छात्राओं द्वारा सृजित चित्र आड़ी तिरछी लकीरों में हर चित्र खुद में एक सटीक संदेश दे रहा था।हर नागरिक को आपदा से बचने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। पुरे कला गतिविधि को संयोजित किया था चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने। अपने संबोधन क्रम में श्री राय ने कहा कि रचनाधर्मिता का मूल मंत्र बचपन हि है। तब हैं कि कला संस्कृति अगर विषय से जुड़ जाए तो,समाज के लिए एक सृजनात्मक जागरूकता ला सकतीं हैं। छात्राओं का यह कलात्मक प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।

Related posts

भोजपुर:त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के सौजन्य से जवइनिया मे बांटी गई राहत सामग्री।

rktvnews

हरियाणा सरकार 15 अगस्त को 43 कैदियों को करेगी आज़ाद।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर अहम बैठक हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment