RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने प्रखंडवार तरीके से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता को दिया जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)05 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज प्रखंडवार तरीके से संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं और संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय कक्ष में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वर्तमान स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे योजनाओं का कार्यान्वयन केवल कागजी रिपोर्टों तक सीमित न रखें। आगे उन्होंने कहा, “अभियंता स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि पेयजलापूर्ति योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक जमीनी स्तर पर पहुँच रहा है।”
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी चालू जलापूर्ति योजनाओं को नियमित रूप से संचालित करने और बंद पड़े चापाकालों की तत्काल मरम्मत कराने का आदेश दिया। साथ ही प्रत्येक प्रखंड के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई और पिछड़ रहे क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आगे उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों व अभियंता को उपायुक्त ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी प्रखंडों में संचालित ‘जल जीवन मिशन’ और अन्य ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की, जिसमे उन्होंने पाया कि कुछ प्रखंडों में कार्य लक्ष्य से पीछे चल रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अभियंताओं को साप्ताहिक रिपोर्ट सौंपने और प्रगति दिखाने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही जिन गांवों में पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां गृह संयोजन की गति बढ़ाकर तत्काल जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पेयजल से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु बनाए गए कॉल सेंटर में आने वाली समस्याओं का निरंतर समाधान करने का निर्देश नगर निगम देवघर, नगर परिषद मधुपुर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर व मधुपर के कार्यपालक अभियंता को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, कार्यपालक अभियंता देवघर व मधुपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 अगस्त 25

rktvnews

भोपाल:”स्वास्थ्य प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” : मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरमन ने दिया जीवन को स्वस्थ व सकारात्मक दिशा में मोड़ने का मंत्र।

rktvnews

भोजपुर:बसंत पंचमी महोत्सव 26 में संभावना के विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

OPPO India ने Reno12 5G सीरीज़ लॉन्च की; AI फोन की उपलब्धता आसान बनाई।

rktvnews

“मेरे पहले के बेबाक किरदारों से अलग, मेरा किरदार सृष्टि अपनी भावनाएँ और खामोशी से ज़्यादा व्यक्त करता है: गुलकी जोशी

rktvnews

उमरिया:संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का बैठक सहप्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment