RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 की तैयारियों को मिशन मोड में पूर्ण करें:उपायुक्त

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य मिशन मोड में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण कर लें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे मेला अवधि में पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टोटो एम्बुलेंस की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बताया गया कि मेला अवधि में 30 स्ट्रेचर मैन प्रतिनियुक्त रहेंगे।उपायुक्त ने मेडिकल कैंप को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कर बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बड़े एवं स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर, शिवगंगा, चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था कर उनकी नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शिवगंगा से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने फिल्टरेशन सिस्टम सहित सभी लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।बताया गया कि सफाई कर्मियों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा पूरे मेला अवधि में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाए। रंगीन लाइटों से मेला क्षेत्र को सजाया जाए तथा सभी विद्युत तारों एवं उपकरणों की समय रहते जांच कर आवश्यक मरम्मत कर ली जाए, ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट की समुचित योजना बनाकर प्रभावी ढंग से लागू की जाए। पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

पूरे मेला अवधि में आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाए, जानकारी दी गयी कि इस हेतु संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जलार्पण काउंटरों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की दर निर्धारित कर ली गई है, ताकि श्रद्धालुओं से निर्धारित मूल्य ही लिया जाए और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 24 जुलाई 2026 तक अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल आयोजन में सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

Related posts

प्रियान सेन ने मिस डिवाइन ब्यूटी पेजेंट 2023 में जीता मिस अर्थ का ताज।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त।

rktvnews

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

बड़हरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुर पंचायत के सेमरा में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर जिले प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान।

rktvnews

दुमका:दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन से ही उज्ज्वल कल की नींव पड़ती है :उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment