तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव
रांची मनिटोला काली मंदिर परंपरा का निर्वहन करते हुए 1978 से चला आ रहा है बड़ा पूजा महोत्सव।
रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 7 जून। जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट के तत्वाधान में तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव प्रारंभ हुई हुई । इस वर्ष तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आज सुबह 3:00 से रात्रि 11:00 बजे तक लाखों मां के भक्ति में मां की पूजा अर्चना की तत्पश्चात भोग का वितरण किया गया लगभग 1 लाख लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया मंदिर में दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा देश-विदेश के लोग आज मां के दर्शन के लिए रांची आए हुए थे मंदिर परिसर में उड़ीसा के संघी बाजा राँची के ताशा पार्टी बंगाल से ढाक बाजा लोगों को आकर्षित किया किया
मां को छप्पन भोग लगाया गया जिसके उपरांत पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने बताया इस भंडारे में पूरे झारखंड ही नहीं देश विदेश के लोग इस भंडारे में शामिल हुए दिनांक 7 जून2024को शाम 4:00 से रात्रि 10:00 बजे तक भव्य मां का जागरण जय माता दी जागरण परिवार की ओर से आयोजित की जाएगी जिसमें कई नामी गामी भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे
मां के दर्शन के लिए इस बार भीड़ को देखते हुए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है
मां के दर्शन में लंबी कतार होने के कारण महिलाओं के परेशानी को देखते हुए महिला दर्शनार्थियों को बैठने की व्यवस्था की गई पूरे हिनू क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है चंदन नगर के भव्य लाइट गेट बनाए जा रहे हैं मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा कुल 50 तोरण द्वार बनाए गए हैं मां के परिसर को सजाने के लिए विदेशी से फूल मंगाए गए हैं मां का भव्य दरबार सजाया जा रहा है
इस भव्य आयोजन में स्थानीय महिला समिति स्थानीय महिलाएं बच्चे समिति के सैकड़ों सदस्य रात दिन लगे हुए हैं रांची के सांसद संजय सेठ विधायक नवीन जायसवाल सुबोध सिंह गुड्डू वीरेंद्र प्रधान संजीव विजय वर्गीय सुबोध कांत सहाय विनय सिंह दीपू अमित सिंह शंभू गुप्ता राजकुमार सिंटू राजा पासवान छोटू अनीश और उर्मिला उरांव विमला देवी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव
रांची मनिटोला काली मंदिर परंपरा का निर्वहन करते हुए 1978 से चला आ रहा है बड़ा पूजा महोत्सव।