RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान : प्रभारी जिला पदाधिकारी

128 वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया गया कोटि-कोटि नमन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)23 जनवरी।महान क्रांतिकारी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया एवं उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री सुमित कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के संघर्ष, त्याग एवं पराक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान रहा है। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई इन्होंने बखूबी लड़ी राष्ट्र के निर्माण में इनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस द्वारा भारत को आजाद कराने हेतु किये गये कार्यों से बच्चों एवं समाज को बताएं।
अपर समाहर्ता, विभागीय जांच ने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अप्रतिम रहा है। इनकी गाथाओं का वर्णन करें एवं समाज तथा बच्चों को इनकी गाथाओं से अवगत कराएं।
कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की क्रांतिकारी दृष्टि और निडर कार्यों ने पीढ़ियों को अत्यधिक प्रेरित किया। नेताजी के संघर्ष, त्याग एवं परामक्रम को सभी याद करें। नेताजी ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया था।
इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, निधि राज, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, यशलोक रंजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

rktvnews

व्यवसाय करने में आसानी और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय का एक और बड़ा कदम।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया निर्देश।

rktvnews

23 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : सांसद व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास।

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा!यात्रा की तैयारियों को लेकर एडीसी वैशाली सिंह ने मुख्य सचिव के साथ की वीसी

rktvnews

Leave a Comment