RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अंग दान करेंगे रामबाबू प्रसाद चौरसिया।

रामबाबू चौरसिया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 अप्रैल। अंग दान सेवा समिति भोजपुर आरा के संयोजक श्री राम बाबू प्रसाद चौरसिया ने घोषणा की है कि मैं अपना अंग दान करूंगा। इसके लिए मैंने अपने परिवार से अनुमति ले ली है। इसकी जानकारी देते हुए श्री चौरसिया ने बताया कि मेरे महत्वपूर्ण अंग के दान देने से किसी पीड़ित को नया जीवन मिल जाए इससे और खुशी क्या हो सकती है। इस संबंध में मैंने अपने लड़का, लड़की, परिवार,सबसे दान करने के लिए अनुरोध भी किया है। उन्होंने बताया कि समिति के अन्य सदस्य भी अंगदान करने के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को का जीवन खुशहाल बनाया जा सके। इस संदर्भ में तीस अप्रैल को महादेवा हनुमान मंदिर पर संध्या 6 बजे बैठक आहूत की गयी है।
बताते चलें कि रामबाबू चौरसिया सामाजिक के कार्यों के प्रति सेवा का भाव रखते हैं ।भरत मिलाप या अन्य धार्मिक जुलूस में हनुमान जी का रोल लगभग 3 दशक से करते आ रहे हैं। इनको लोग हनुमान जी के रूप में जानते हैं।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:समृद्धि यात्रा को लेकर आयुक्त ने की योजनाओं की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

पिड़िया लेखन का पुनर्लेखन करती विनिता।

rktvnews

दरभंगा:बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का हुआ औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 मई 25

rktvnews

दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की स्वैच्छिक प्रमाणन योजना के तहत अनुमोदन प्रमाण पत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन के ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 वैश्विक संवाद और आतिथ्य का अभूतपूर्व अवसर : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment