RKTV NEWS/ अनिल सिंह,09 मई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय सोनेलाल मेहता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए।मुख्यमंत्री खगड़िया जिले के खगड़िया प्रखंड स्तिथ संहौली गांव उनके आवास जाकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना भी दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,विधायक पन्ना लाल पटेल,विधायक छत्रपति यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने समिल्लित होकर स्वर्गीय सोनेलाल के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।

