RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

पर्यटन मंत्रालय स्वच्छता अभियान और लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 3.0 जोरों पर चला रहा है।

नई दिल्ली/17 अक्टूबर।पर्यटन मंत्रालय ने अपने मंत्रालय सहित भारतीय पर्यटन घरेलू कार्यालयों, होटल प्रबंधन संस्थान आदि में विशेष अभियान 3.0 शुरू किया है। इस अभियान की विभिन्न गतिविधियों के लिए लक्ष्यों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान 3.0 का प्रारंभिक चरण 15 सितंबर 2023 से शुरू है। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ है जो 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य फोकस लोक शिकायतों का निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, स्वच्छता अभियान, फाइलों की छंटाई आदि पर है।
स्वच्छता अभियान के सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली गई है और अभियान अवधि के दौरान पर्यटन मंत्रालय में इन्हें हासिल करने के प्रयास जारी हैं। इस अभियान की प्रगति की निगरानी की जा रही है और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा शुरू किए गए एससीपीडीएम पोर्टल पर इस बारे में अद्यतन जानकारी अपलोड की जा रही है। सभी स्वायत्त निकाय/अधीनस्थ कार्यालय स्वच्छता अभियान चलाने और लंबित मामलों को निपटाने के लिए उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आईएचएम के छात्र, युवा पर्यटन क्लब और पर्यटन क्षेत्र के हितधारक न केवल कार्यालय और संस्थान परिसर के भीतर बल्कि उन क्षेत्रों में भी स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए स्वच्छता अभियान में शामिल हो रहे हैं जहां पर्यटक भ्रमण करने पहुंचते हैं। जनता के बीच विशेष अभियान 3.0 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर स्वच्छता अभियानों को उजागर किया जा रहा है।

Related posts

इंदौर में पर्यावरण सुधार को लेकर हो रहे कार्यों की राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने की सराहना।

rktvnews

गीता प्रेस, गोरखपुर को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

rktvnews

अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक पंचायत को किया संबोधित!जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

केंद्रीय बजट में बिहार के विकास के लिए 59 हजार करोड़ सहित लगभग एक लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज मिल का पत्थर होगा साबित: दुर्गा राज

rktvnews

हाथ से बुने खादी के राष्ट्रीय झंडे!भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संशोधन।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर चतरा में भव्य समापन समारोह।

rktvnews

Leave a Comment