RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाबू साहेब की सेना में सभी जाति धर्म के लोग थे : आर के सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 24 अप्रैल। गुरुवार को रमना मैदान के कुंवर सिंह पार्क के समीप वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में बाबू साहेब का विजयोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक व कुंवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार तथा संचालन भाई अरुणेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने बाबू कुंवर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विविध रूप से चर्चा करते हुए कहा की बाबू साहेब कभी भी तानाशाह और अत्याचार के आगे झुके नहीं वे आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।बाबू साहेब की सेना में सभी जातियों और धर्म के लोग थे।मुसलमान भी उन्हें चंदा देते थे।उनके लिए देश सर्वोपरि था पर आज का माहौल बदल गया है।राजनीति में गिरावट आ चुकी है।राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। वोट भी पैसे से बिक रहा है।मैने अपने कार्यकाल में कोई गलत कार्य नहीं किया लेकिन इस बात का मलाल है कि आज की राजनीति में अच्छे लोगों का अभाव है।अगर मतदाता और नेता यह मान लें कि देश सर्वोपरि है तो राजनीति में भी अच्छे अच्छे लोग आयेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी जी राय ,भाई ब्रह्मेश्वर, भरत सिंह सहयोगी,रंग जी बाबा,डॉ सुनील सिंह, बड़हरा से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रहे राम बाबू सिंह,यूसुफ कमाल, हरखेन सिंह,डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी,सुनील दत्त सिंह,योगेंद्र सिंह,अजीत सिंह,पूर्व मुखिया बिनोद सिंह (बगवा),जितेंद्र सिंह भटौली,मृत्युंजय भारद्वाज आदि ने जहां बाबू साहेब की विस्तृत चर्चा की वहीं आर के सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी गठन करने की मांग।कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया की हमारा समाज क्यों किसी पार्टी का पिछलग्गू बनकर घूमे।पार्टी से पहले हमारा समाज है।
इसके पूर्व कुंवर सिंह पार्क स्थित बाबू साहेब की प्रतिमा पर आर के सिंह ने माल्यार्पण किया फिर घोड़ा आदि के साथ शोभा यात्रा निकाल कर आरा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।पूरा कार्यक्रम लगभग चार घंटे तक चला।

Related posts

आरके सिंह के पक्ष में ओबीसी मोर्चा ने चलाया संपर्क अभियान।

rktvnews

लखीसराय:जीविका के माध्यम से महिलाओं द्वारा उठाई गई योजनाओं एवं नीतियों की सूचि तैयार करके प्रशासन को कराई जा रही उपलब्ध।

rktvnews

परीक्षा में लापरवाही को लेकर भिंड के सहायक प्राध्यापक डॉ. माहौर निलंबित।

rktvnews

20 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के अंतर्गत आज जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

rktvnews

चतरा:जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment