RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित।

सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को सम्मानित करते राजेन्द्र ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पकङी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिवार एवं पकड़ी के जनता द्वारा किया गया। सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को अंग वस्त्र, बुके सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि सुनील बाबू शिक्षा को लेकर सजग व जागरूक रहते थे। वे कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे और एक अमिट छाप छोड गये हैं। हमें उनका अनुशरण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, वरीय उपाध्यक्ष रामअवतार पांडे, मिथलेश शर्मा, उप महासचिव मनोज कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सर के जिला अध्यक्ष वेद पाल सिंह, लाल बाबू मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहिया मनोज कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय, प्रधान सचिव नन्द जी यादव, प्राथमिक जिला राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ओझा, परमात्मा पांडे, मालती पांडे सहित अंचल कार्यकारणी सदस्य शाहपुर के शिक्षक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना अंकेक्षक राम भूषण उपाध्याय तथा मंच संचालन अब्दुल फरीद बख्शी ने किया। सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को कर्तव्य निष्ट शिक्षक के रूप में नवाजा गया।

Related posts

बिहार:पूर्वी चंपारण;पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सघन जांच कराई जाए: जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के मथुरापुर में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित। राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने किया उद्घाटन।

rktvnews

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लिया गया शपथ।

rktvnews

बढ़ते तापमान में एहतियात है जरूरी: नेत्र सर्जन डा एस के रूंगटा

rktvnews

MoHUA के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत नवाचार और सशक्तिकरण की दिशा में कदम।

rktvnews

राजस्थान:भजनलाल सरकार में गिरा अपराध का ग्राफ, अपराधियों में भय व्याप्त – गृह राज्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment