RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे “सहयोग शिविर” के दौरान पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान को मिली गति।

उद्योग विभाग के सचिव एवं बेगुसराय के प्रभारी सचिव कुंदन कुमार ने “सहयोग शिविर” के दौरान आमजन से किया सीधा संवाद।

RKTV NEWS/बेगूसराय/ पटना (बिहार )02 जून। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सात निश्चय योजना-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के संकल्प को साकार करने हेतु राज्यभर में आज से “सहयोग शिविर” का आयोजन प्रारंभ किया गया। इस अभिनव पहल के माध्यम से पंचायत स्तर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित, सरल एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मटिहानी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज खोरमपुर में आयोजित “सहयोग शिविर” में उद्योग विभाग सचिव सह बेगूसराय जिला के प्रभारी कुंदन कुमार ने भाग लिया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आमजनों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव कुंदन कुमार ने शिविर में उपस्थित लाभुकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुलभ कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत राज खोरमपुर में सहयोग शिविर के आयोजन से पूर्व कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका निष्पादन शिविर प्रारंभ होने से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया गया। वहीं शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शिविर के दौरान प्रभारी सचिव द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए। योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजनों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्राप्त कर समाधान की प्रक्रिया भी संचालित की गई।
खोरमपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के निरीक्षण उपरांत प्रभारी सचिव कुंदन कुमार द्वारा भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत एवं बरौनी प्रखंड अंतर्गत पपरौर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लाभुकों से संवाद किया तथा संबंधित अधिकारियों को शिविरों के प्रभावी संचालन एवं योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन बढ़ाने को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:तुलसीदास की रचना कालजयी :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

पटना:कनक किशोर संपादित ‘ जोहार भोजपुरिया माटी ‘ पत्रिका का ‘तैयब हुसैन पीड़ित ‘ विशेषांक हुआ लोकार्पित।

rktvnews

Leave a Comment