RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर बल।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा जिला पशुपालन सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्राप्त संभावित लक्ष्यों (Tentative Targets) एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति एवं आगामी तैयारियों की जानकारी दी।
उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन योजनाओं में निर्धारित भौतिक लक्ष्य की सफल प्राप्ति हुई है तथा जिन मदों में अपेक्षाकृत कम आवंटन प्राप्त हुआ है, उनके लिए विभाग स्तर पर अतिरिक्त आवंटन की मांग समय रहते की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के अनुभव एवं उपलब्धियों के आधार पर आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियां अभी से प्रारंभ की जाएं, ताकि योजनाओं का संचालन निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में विभागीय समन्वय (Convergence) को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन करें, जिससे किसानों को एकीकृत रूप से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके तथा कृषि आधारित आजीविका को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किसानों एवं लाभुकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने पर भी जोर दिया।
बैठक के अंत में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी माह के लिए निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार दिवस को भव्य और आकर्षक रूप में मनाने हेतु भोजपुर जिलाधिकारी ने आयोजित की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

हम सिकल सेल रोग से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं : प्रधानमंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रदेश सरकार के प्रयासों से हो रहा है महिला सशक्तिकरण:उद्योग मंत्री, लखन लाल देवांगन

rktvnews

भोजपुर : दीपंकर भट्टाचार्य, कुणाल, सुदामा प्रसाद पहुंचे जवइनिया।

rktvnews

Leave a Comment