RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैंकों के प्रदर्शन को सुधारने का दिया निर्देश।

स्कूली बच्चों को बैंक खाता खोलने में न हो असुविधा इसका विशेष रूप से रखें ध्यान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)20 मार्च। गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी), आर्सेटी सलाहकार समिति,एवं पीएमईजीपी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन के अलावा बिंदुवार तरीके से चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कड़े शब्दों में संबंधित अधिकारियों, एलडीएम व बैंक प्रतिनिधियों को कार्य योजना बनाकर बैंकों के प्रदर्शन को सुधारने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिला अंतर्गत नगद जमा अनुपात (सीडी रेशियो), जिला अंतर्गत कुल कृषि लोन, बैंकवाईज केसीसी, शिक्षा ऋण, जेएसएलपीएस के समूह को क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, ऋण जमा अनुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, सरकार प्रायोजित योजना, स्वयं सहायता समूह वित्त पोषण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वित्तीय सेवाओं के बुनियादी गुलदस्ता (PMJJBY, PMSBY – APY), बिजनेस कॉरस्पोंडेंट, एनपीए खातों,. यूआरसी केन्द्रों पर नए शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र खोलने हेतु, नई बैंक शाखाएं खोलने के लिए संभावित/व्यवहार्य स्थान, अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य बिन्दु पर चर्चा के साथ चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। आगे उन्होंने जिला अंतर्गत नगद जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए संबंधित बैंकों के अधिकारियों को निदेशित किया कि जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार करते हुए बैंकों को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत कुल कृषि लोन के साथ बैंक वाइज केसीसी की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभ देने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त लक्ष्य के अनरूप प्राथमिकता के साथ कृषि से जुड़े ऋण स्वीकृति को लेकर एलडीएम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को अपना प्रदर्शन सुधारने के साथ शिक्षा और कृषि पर ऋण स्वीकृति करने से जुड़े मामलों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया।

जे०एस०एल०पी०एस० के सखी समूहों व आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त का क्रेडिट लिंकेज के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने झारखण्ड स्टेट लाईवलीहूड प्रमोशन सोसाईटी के तहत स्वयं सहायता समूह के क्रेडिट कार्ड लिंकेज के कार्य की जानकारी लेते हुए बैंक अधिकारियों को निदेश दिया कि इन कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। साथ ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेशित किया कि समूह की सखी मंडल की दीदीयों को रोजगार के साधन मुहैया कराने के साथ ही उनके आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से कार्य किया जाय, ताकि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक दृष्टिकोण से भी उन्हें सशक्त बनाया जा सके।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने बैंकवाईज एनपीए और बैंक वाइज सरकारी ऋण योजना के तहत एनपीए की समीक्षा करते हुए एलडीएम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने एमएसएमई, शिक्षा, आवास, उद्योग ऋण के अलावा प्राथमिकता व गैर प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विभागों के सहयोग से बैंको द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रदर्शन को सुधारने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व बैंको के अधिकारियों को दिया। साथ ही मुद्रा लोन एवं पी०एम०ई०जी०पी० के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में नए उद्योगों को स्थापित करने व स्टार्टअप हेतु व्यवसाय संपर्कों को स्थापित करते हुए कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडो में नए बैंकों के शाखा को खोलने हेतु प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त कार्यालय को भेजने का निर्देश एलडीएम को दिया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
समीक्षा बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, आरबीआई के अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, निदेशक आरसेटी, बैंकों के अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जेएसएलपीएस के अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित आदि उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की सेमेस्टर 4 की छात्राओं का विदाई समारोह।

rktvnews

भोजपुर:इंटर परीक्षा में स्टेप बाय स्टेप क्लासेस के विद्यार्थियों का रहा जबरदस्त प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की भावी महिला मतदाता एवं 17-19 आयु वर्ग के मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 की उपलब्धता के बिन्दु पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी का जनसंपर्क।

rktvnews

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

rktvnews

Leave a Comment