RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!ओवरलोडेड पत्थर बोल्डर लदा हाइवा को किया गया जब्त।

चतरा/झारखंड 27 जून। उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार आज जिला खनन पदाधिकारी चतरा गोपाल दास द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।
खनन पदाधिकारी ने बताया कि अंचल अधिकारी हंटरगंज थाना के पुलिस बल के साथ मैसर्स कौलेश्वरी स्टोन वर्क खनन पट्टा लूटा पट्टा हंटरगंज की जांच की गई जांच के समय पट्टे धारी द्वारा प्रस्तुत की गई सभी वैधानिक कागजात की जांच की गई इसमें खदान वैध पाया गया और खदान का नापी भी किया गया जिसमे अनियमितता देखी गई है जिसपर नियमानुसार करवाई की जाएगी। आगे उन्होंने कहा पत्थर खनिज का ओवरलोडिंग कर परिवहन कर रहे हंटरगंज क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई जिसमें एक हाईवा ओवरलोडेड पत्थर बोल्डर के साथ पकड़ा गया जिसे हंटरगंज थाना को आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं जांच के क्रम में बालू घाटों की भी जांच की गई। जांच में अवैध खनन बंद पाया गया।
झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड द्वारा स्टॉक यार्ड में भंडारित बालू की भी जांच की गई है स्टॉक यार्ड में पर्याप्त बालू है जिसकी ऑनलाइन बुकिंग चालू है आम जनों से अपील है कि झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के द्वारा संचालित बालू स्टॉक यार्ड लोहसिंगना गढ़ केडली और बाकी से बालू की खरीदारी की जाए। वर्तमान में 10 जून से 14 अक्टूबर 2023 तक माननीय एनजीटी न्यायालय द्वारा नदी घाट से बालू खनन पर पाबंदी है पकड़े जाने पर सक्त करवाई की जाएगी।

Related posts

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील।

rktvnews

रामगढ़:जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम निर्मित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

30 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजभवन में आयोजित मंत्रिमंडल के सदस्य के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री!पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब।

rktvnews

हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन (HBCA) के साथ IBC ने आज बैशाख पूर्णिमा का शुभ दिन मनाया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment