RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजभवन में आयोजित मंत्रिमंडल के सदस्य के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री!पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब।

पटना/बिहार(अनिल सिंह)16 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजभवन पटना में आयोजित मंत्रिमंडल के सदस्य के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य भवन स्थित दरबार हॉल में रत्नेश सादा को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।जीतन मांझी के महागठबंधन सरकार से अलग होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की हमने जीतन राम मांझी से कहा था की अपनी पार्टी का जदयू में विलय कीजिए या फिर अलग हो जाइए।अगर वे साथ रहते तो भाजपा को सूचना पहुंचाते रहते।देश की विपक्षी पार्टियों की पटना में बैठक होने वाली है। वो चाहते थे की उस बैठक में वो भी रहे।ये बात सबको मालूम है की वो भाजपा के लोगो से मिल रहे थे।हमारे यहां भी वे आकर मिल रहे थे और सब बात कहते थे।इसकी जानकारी मुझे थी।एक बार हमसे जब वो मिलने आए तो हमने उनसे कहा की आपको हमने जितना सम्मान दिया है उतना कोई और नहीं दे सकता है।आप या तो अपनी पार्टी को जदयू में विलय कीजिए या फिर अलग होना है तो अलग हो जाइए।उन्होंने पार्टी के विलय होने को नही स्वीकार किया और अलग हो गए।विपक्षी दलों की बैठक में सब लोग अपनी अपनी पार्टी की बात करते और अगर ये लोग साथ रहते तो बैठक में जो कुछ भी बातें होती वो सारी बातें भाजपा को खबर हो जाती ।हम तो अपने कोटा से उनको मंत्री बनाए थे।
रत्नेश सादा को बहुत पहले से हम जानते है।तीसरा टर्म चुनाव जीत कर आए है।हमने रत्नेश सादा को बुलाया और पार्टी के अन्य लोगों से भी बात की उसके बाद राज्यपाल साहब से मंत्री बनाए जाने को लेकर बात हुई।संतोष कुमार सुमन के इस्तीफा को हमने राज्यपाल को भिजवा दिया और उसे स्वीकार कर लिया गया।
लोकसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने के पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की केंद्र सरकार को यह अधिकार है की वो चाहे तो चुनाव पहले करा सकता है।जिस सरकार को बहुमत हो पहले भी चुनाव करा सकता है।हमलोग श्रद्धेय अटल जी के साथ थे तो उन्ही की पार्टी के लोगो ने आम चुनाव समय से तीन चार माह पहले ही करा दिया था।हालांकि अटल जी ऐसा नहीं चाहते थे।विपक्ष की एकता की शुरुआत हो गई है तो उनलोगो को ऐसा लग सकता है की ये लोग मिलकर आगे बहुत मूवमेंट करेंगे तो ज्यादा नुकसान होगा।इसलिए वे लोग पहले ही चुनाव करा सकते है।हमने तो ऐसे ही कहा था।इसकी संभावना हमेशा रहती है इसलिए हमने सारी पार्टियों को अलर्ट किया है की आपलोग मिलकर लड़िएगा तब ही आपको विजय मिलेगी।

Related posts

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पाणिग्रहण संस्कार 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे लव-कुश रथ का अभिनंदन व स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment