RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हीट वेव एवं अगलगी की घटनाओं से बचाव तथा पूर्व तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।जिला पदाधिकारी भोजपुर,तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) द्वारा संभावित हीट वेव एवं अगलगी की घटनाओं से बचाव तथा पूर्व तैयारी के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वर्तमान मौसमीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी बिंदुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सभी विभागों एवं पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। विशेष रूप से कृषि विभाग, अग्निशमन सेवा एवं विद्युत विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिले में 24×7 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) सक्रिय है, जहाँ से निरंतर निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर निकलने से बचें तथा किसी भी अगलगी अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
बैठक में सभी संबंधित जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा समन्वित कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

क्या करें (DOs)

पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ORS आदि का सेवन करें।
हल्के रंग एवं ढीले सूती वस्त्र पहनें।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
घर एवं खेतों के आसपास ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखें।
बिजली के तार, गैस सिलेंडर एवं चूल्हे की नियमित जांच करें।
अगलगी या आपात स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC), भोजपुर – 9472398730 पर संपर्क करें।
वृद्धजनों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

 क्या न करें (DON’Ts)

खेतों में फसल अवशेष या कचरा न जलाएं।
खाली प्लॉट या सड़क किनारे कूड़ा न जलाएं।
अत्यधिक गर्मी में खाली पेट बाहर न निकलें।
बच्चों एवं पशुओं को बंद वाहन में न छोड़ें।
शॉर्ट सर्किट की आशंका होने पर अस्थायी बिजली जोड़ का प्रयोग न करें।
अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासनिक सूचना पर ही विश्वास करें।

Related posts

13 जिलों में ईआरसीपी से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार – मुख्यमंत्री से मिला ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल

rktvnews

पटना:उद्योग विभाग ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दिया औद्योगिक विकास का समग्र एवं भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण।

rktvnews

जिला प्रशासन की सुस्ती,भूमाफियाओं की मस्ती!मामला आरा नगर निगम की जमीन का।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुएनसांग, नगालैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की।

rktvnews

वैशाली: जिला आइकॉन एवं आईसीडीएस द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment