RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

जिला कलेक्टर को मिले 15,000 कपड़ों के बैग।

महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान )9 फरवरी।
चित्तौड़गढ़ जिले को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव एवं प्रभावी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में राजस्थान परमाणु बिजलीघर (RAPS) की ‘अनुशीला’ परियोजना द्वारा तैयार किए गए 15,000 कपड़ों के बैगों की प्रथम खेप आज जिला प्रशासन को सौंपी गई। यह परियोजना कुल 40,000 कपड़ों के बैग उपलब्ध कराएगी।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बैग प्राप्त करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ को प्लास्टिक-मुक्त और टूरिस्ट-फ्रेंडली जिला बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ाएगा। उन्होंने शेष 25,000 बैग शीघ्र प्राप्त होने की उम्मीद भी जताई।
कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे बाजार जाते समय पॉलिथीन के बजाय कपड़ों के थैलों का उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और हरित चित्तौड़गढ़ दिया जा सके।

महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल

राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक एवं सीएसआर-एसडी समिति के चेयरमैन दासरी सुब्बा राव ने बताया कि यह पहल स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु की गई है। रावतभाटा क्षेत्र के ‘अणुसिमरन’ स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित ये बैग जिलेभर में वितरित किए जाएंगे।
सीएसआर एवं एसडी समिति के सदस्य सचिव संजय कांडपाल ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार का मजबूत आधार बन रही है।
‘अणुसिलाई केंद्र’ के माध्यम से प्रशिक्षित महिलाएं इन बैगों का निर्माण कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आय, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बड़े ऑर्डर से महिलाओं के सिलाई कौशल में निरंतर निखार आ रहा है और वे भविष्य में अपना स्वयं का लघु उद्योग भी स्थापित कर सकेंगी।

पर्यावरण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर

घर की चारदीवारी से निकलकर व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ रही ये महिलाएं अब केवल अपने परिवारों की ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के भविष्य की संरक्षक बन रही हैं।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉ कृति व्यास और तहसीलदार विवेक गरासिया सहित अणुसिमरन केंद्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

प्रधानमंत्री 22 जुलाई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में 70,000 से अधिक नई भर्ती वाले लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में सहयोगियों संग जन सेवा प्रदान कर रहे हैं समाज सेवी कन्हैया प्रसाद।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने रियाद में रक्षा विकास के लिए सऊदी जनरल अथॉरिटी का दौरा किया; इस प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श किया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

rktvnews

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण स्थापना दिवस:51 सालों में बेहतर और बेमिसाल बना है पश्चिम चम्पारण जिला : जिलाधिकारी।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment