RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:09 मई को होगा लोक अदालत का आयोजन,की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अप्रैल।वर्ष का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को होना है जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर होना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, दिवाकर कुमार ने बताया कि व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी तरह के सुलहनीय वादों जैसे सुलहनीय आपराधिक मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भू अधिग्रहण, राजस्व (अधीनस्थ न्यायालय में लंबित वाद), बिजली एवं पानी बिल (चोरी के मामलों को छोड़ कर), वन अधिनियम के वाद, बैंक ऋण वाद, 138 एन.आई.एक्ट (चेक बाउंस), सेवा (वेतन भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ संबंधित) वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा आदि से संबंधित मामलों का समझौता के आधार पर निशुल्क निष्पादन किया जाएगा। इस संबंध में आज एक बैठक का आयोजन बैंक पदाधिकारीगण के साथ किया गया जिसमें उन्हें अधिक से अधिक है वादों के निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ोदा एवं अन्य बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित है आगे सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु तैयारियां जोरों पर है एवं अगली बैठक कार्यपालक विभाग के साथ होनी है।

Related posts

चंद रुपयों का सौदा….सामान सस्ता या हम?

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

उमेश पाल मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की सुरक्षा की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।

rktvnews

स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह!वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख उन्हीं से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की: मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में भगवान महावीर की जयंती पर सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment