RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

आगामी खरीफ फसल 2023-24 के दौरान 521.27 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद का अनुमान।

नई दिल्ली/23 अगस्त।खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के सचिव ने 21.08.2023 को राज्य के खाद्य सचिवों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2023-24 में खरीफ फसल की खरीद के प्रबंधों पर चर्चा की गई।
आगामी खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2023-24 के दौरान 521.27 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद का अनुमान लगाया गया है, जबकि पिछले वर्ष का अनुमान 518 लाख मीट्रिक टन था, जबकि पिछले खरीफ विपणन मौसम 2022-23 के दौरान वास्तव में 496 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के दौरान, चावल की अनुमानित खरीद के मामले में अग्रणी राज्य पंजाब (122 लाख मीट्रिक टन), छत्तीसगढ़ (61 लाख मीट्रिक टन) और तेलंगाना (50 लाख मीट्रिक टन) रहे। इसके बाद ओडिशा (44.28 लाख मीट्रिक टन), उत्तर प्रदेश (44 लाख मीट्रिक टन), हरियाणा (40 लाख मीट्रिक टन), मध्य प्रदेश (34 लाख मीट्रिक टन), बिहार (30 लाख मीट्रिक टन), आंध्र प्रदेश (25 लाख मीट्रिक टन), पश्चिम बंगाल (24 लाख मीट्रिक टन) और तमिलनाडु (15 लाख मीट्रिक टन) का स्‍थान रहा।
राज्यों द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के दौरान 33.09 लाख मीट्रिक टन) श्रीअन्न/बाजरा (श्री अन्न) की खरीद का अनुमान लगाया गया है, जबकि खरीफ विपणन मौसम 2022-23 (खरीफ और रबी) के दौरान 7.37 लाख मीट्रिक टन की वास्तविक खरीद की गई। इस खरीफ विपणन मौसम 2023-24 से शुरू होकर तीन वर्षों तक रागी के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर राज्यों द्वारा 6 छोटे दाने वाले मोटे अनाज या श्रीअन्न की खरीद भी शुरू की गई। श्रीअन्न की खरीद और खपत बढ़ाने के लिए सरकार ने श्रीअन्न की वितरण अवधि को संशोधित किया है, श्रीअन्न को एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में पहुंचाने के लिए परिवहन को शामिल किया गया है, उन्नत सब्सिडी का प्रावधान, 2 प्रतिशत की दर से प्रशासनिक शुल्क और छह छोटे दाने वाले मोटे अनाजों या श्रीअन्न की खरीद की सुविधा के लिए दिशानिर्देशों में भी संशोधन किया गया है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को न केवल अंतर्राष्ट्रीय श्रीअन्न वर्ष-2023 के कारण, बल्कि फसलों के विविधीकरण और आहार पैटर्न में पोषण बढ़ाने के लिए भी श्रीअन्न की खरीद पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई थी।
बैठक के दौरान टाट की बोरियों की आवश्यकता, निर्दिष्‍ट डिपो से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए मार्ग अनुकूलन, खरीद केंद्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार, गेहूं स्टॉक सीमा पोर्टल की निगरानी आदि से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के प्रधान सचिव/सचिव (खाद्य) या प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एफसीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और एफसीआई, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित संगठित अपराध एवं पेपरलीक के प्रकरणों में करें ठोस कार्यवाही विभाग में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो समाप्त – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा के तहत विद्युत आपूर्ति अंचल-भोजपुर में विशेष शिविरों का सफल आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद अंडर 20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 6 और 7 अप्रैल के ट्रायल में जिले से 6 खिलाड़ी होंगे शामिल:रविंद्र कुमार

rktvnews

अद्भुत प्रजाति का उल्लू पहुंचा आजमगढ़।

rktvnews

Leave a Comment