RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सांसद और डीएम द्वारा भूमि पूजन के बाद भी घंटा घर के जीर्णोद्वार निर्माण कार्य के नहीं होने से रोष।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अगस्त।शहर का प्रसिद्ध गोपाली कुआं पर मौनी बाबा घंटाघर सैकड़ों वर्ष से अवस्थित था। जर्जर स्थिति के कारण इसे नया रंग रूप देने का प्रस्ताव पारित किया गया था उसी के अनुरूप इसको तोड़ दिया गया। लगभग 2 वर्ष बीतने के बाद निर्माण का काम नहीं हो रहा है जिसके कारण शहर के विभिन्न संगठनों ने इसके लिए आपत्ति जताई है।
इसको लेकर बाबा पातालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में घंटाघर समिति के सदस्यों द्वारा बैठक किया गया। बैठक के पश्चात आरा महापौर प्रतिनिधि ललन जी से इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्व सहमति से घंटाघर एरिया का घेराव एवं इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर बातचीत करने का निर्णय लिया गया।ज्ञात हो जर्जर हो रहे हैं घंटाघर निर्माण के लिए तत्कालीन सांसद आरके सिंह द्वारा नए घंटाघर का प्रोजेक्ट बनाया गया था जिसमें तत्कालीन जिला अधिकारी राजकुमार प्रशासनिक स्तर से बनाने लिए पास किए थे इसी क्रम में पुराने घंटाघर के वास्तविक ढांचे को डिमोलिश किया गया और वहां पर सांसद एवं जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान के द्वारा भूमि पूजन भी किया गया था और वहां पर शिलान्यास बोर्ड भी लगाया गया था मगर 2 साल बीत जाने के बावजूद भी वहां पर नए घंटाघर के लिए काम नहीं लगाया गया।इसे लेकर शहर वासियों में अत्यधिक मायूसी का माहौल बना हुआ है।इस जगह पर घेराव नहीं होने के कारण ठेला , फुटपाथ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण हो रहा है और वहां पर गंदगी पसरती जा रही है जो की एक चिंता का विषय है उससे भी चिंता की बात है की वहां पर मांसाहार बिक्री करने के लिए भी अतिक्रमण किया जा रहा है इसी विषय पर बातचीत किया गया और इस समस्या के समाधान के लिए आरा महापौर से विचार विमर्श किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता मोनी बाबा घंटाघर के संचालक राम कुमार पांडे बैठक का संचालन शत्रुघ्न प्रसाद एवं संतोष कुमार चौरसिया ने किया इस अवसर पर सभी सदस्य विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिषेक चौरसिया,बजरंग दल के संयोजक अमित पांडे, आर्य समाज के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार,रितेश कुमार, श्री राम सेना से हरि ओम सिंह,निकेश पांडेय,सूरज बाबा,अरुण कुमार,अमन विश्वकर्मा,अभिषेक मिश्र, गोलू तिवारी एवं अनेकों सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।

Related posts

चोरी करते चोर पकड़ा गया, गया जेल।

rktvnews

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में तीन दिवसीय “उमंग’26” का शुभारंभ।

rktvnews

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित!जिला कलेक्टर ने की ट्रांसजेंडर्स कि समस्याओं पर चर्चा।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कर्नाटक के बागलकोट और बेलगावी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग- 748ए के बेलगाम-हुंगुंड-रायचूर खंड के 4-लेन के लिए 2675.31 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में उज्जैन का सिंहस्थ 2028 स्पिरिचुअल सिटी बनने से होगा भव्य:श्री अग्नि अखाड़ा सभापति, मुक्तानंद जी महाराज

rktvnews

खान मंत्रालय कल से दो दिवसीय महत्वपूर्ण खनिज शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।

rktvnews

Leave a Comment