RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अव्या श्रीवास्तव ने रचा इतिहास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में 25 से 29 मार्च तक आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भोजपुर जिले की नन्हीं प्रतिभा अव्या श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।अव्या श्रीवास्तव ने अंडर-7 बालिका वर्ग में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5000 का नगद पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने कुल 9 राउंड में 4 अंक अर्जित किए। अव्या केंद्रीय विद्यालय, आरा की कक्षा 2 की छात्रा हैं तथा नेहरू नगर निवासी निशांत कुमार की पुत्री हैं। सचिव डॉ. एम.डी. सैफ ने बताया कि जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इनमें सिमरन (4.5 अंक), समीर (5.5 अंक), परी (4 अंक), अमन (4 अंक) एवं विशाल पुष्कर (5 अंक) शामिल हैं, जिन्होंने जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर भोजपुर जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. रामकृष्ण, संरक्षक डॉ. एस.के. रूंगटा, अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा एवं उपाध्यक्ष निशी जैन ने अव्या श्रीवास्तव को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

भोपाल:प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी!

rktvnews

भोजपुर: आरा हाउस सहित कॉलेज की हुई सफाई ,प्रदूषण मुक्त हो परिसर:प्राचार्य आलोक कुमार

rktvnews

केन्‍द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: देश को टुकड़े टुकड़े गैंग से बचाने के लिए भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत को वोट दे : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज

rktvnews

बिहार सरस मेला : लोक कलाओं के जीवंत निर्माण का प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment