RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भावी पीढ़ी !

फोटो सौ सोशल मीडिया

भावी पीढ़ी !

शिव बनो, गरल पीयो, दुनियो को न जलने दो; अब तो छात्र बनो, बोतल पीयो, विद्यालय को न चलने दो।
तांडव वो किये थे, कैबरे, डिस्को तुम क्यों करो; माथे पर हाथ वो न रखवाये, क्यों रखो तुम, कि दूसरों पर मरो।
भस्म वो लगाते थे, धतुरा भाँग पीते थे; तो क्या पाउडर ही लगाओगे, कि आनेवाली पीढ़ी ये न समझे तुम पीछे थे।
शिव के संहार में, जगत का कल्याण होता है; बिना समझे आज बढ़ते हैं, और जग रोता है।
हद है पढ़ाई गयी, पैरवी आयी, अक्ल गयी, नकल आयी; देश डूबा, बाँध टूटा, पेट में औजार छूटा,
आत्म दर्शन छोड़कर, अब दूरदर्शन कर रहे है, अस्मत जो बची थी अबतक वह सरे बाजार लूटा।
मोहलत को सोहरत समझा, झूठे साक्ष्य को न्याय समझा; कैसे-कैसे को डाक्टर, इंजीनियर, वकील और पंच समझा, गीता, कुरान, बाइविल, ग्रन्थ को, छूकर कुछ भी कहना धर्म समझा।
वैसा न करो कि बैठे जिस डाल पर, वह भी कट जाय, फिर तुम ढूढ़ते रहो, और कुछ भी न मिल पाय ।
रचनाकार: डॉ कृष्ण दयाल सिंह

(उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की बीसवीं रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395)

Related posts

राष्ट्रपति ने एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – एक नई दिशा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

आईईडब्ल्यू 2025, विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन होगा: हरदीप एस पुरी

rktvnews

रक्षा उत्पादन विभाग ने गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय के पुनर्गठन के लिए अधिसूचना जारी की।

rktvnews

भगत सिंह की जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन।

rktvnews

यूपीएससी का परिणाम घोषित:शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल कर महिला शक्ति का लहराया परचम।

rktvnews

पटना : अन्य चार शहरों में भी चलेगी मेट्रो।

rktvnews

Leave a Comment