RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा बीजों का किया गया संचयन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)02 अप्रैल।झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के तहत दुमका जिले के बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा (झींगा) प्रजाति के बीज का संचयन किया गया। यह पहल आदिवासी समुदाय की आजीविका सुदृढ़ करने एवं आय में वृद्धि के उद्देश्य से की जा रही है।
दिनांक 30 मार्च 2026 को बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा बीजों का संचयन किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा जलाशय से जुड़े किसानों को महाझिंगा पालन हेतु आवश्यक आहार, मिनरल एवं जियोलाइट भी उपलब्ध कराया गया है।
इस कार्यक्रम का संचालन ICAR-CIFRI, बैरकपुर (कोलकाता) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. दास के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाझिंगा पालन से किसानों को बेहतर आमदनी प्राप्त होगी, क्योंकि वर्तमान समय में इसकी बाजार में मांग काफी अधिक है।

Related posts

बक्सर: डीएम ने शहीद स्मारक स्थल डुमरांव में शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

अखिल भारतीय किसान महासभा का भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!12 अक्टूबर को पीरो में होगा अखिल भारतीय किसान महासभा का पांचवां भोजपुर जिला सम्मेलन।

rktvnews

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

पटना:कमलनयन श्रीवास्तव की पुस्तक ‘एक और दधीचि’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

सारण:इंटरमीडिएट परीक्षा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफ़िंग।

rktvnews

Leave a Comment