RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने डॉ शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति‍ में अमर हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया;

“उनकी जयंती के अवसर पर मैं परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति में अमर हैं। जीवन भर दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित रहकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।”

Related posts

केंन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में व्याप्तह चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 894 किलोमीटर बढ़ेगा।

rktvnews

सीतामढ़ी:गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारीयों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्य एवं दायित्वों का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी।

rktvnews

प्रभात साहित्य परिषद् द्वारा “समय के स्वर” अंर्तगत काव्यपाठ व विमर्श का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment