RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड) 02 अप्रैल। बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती गर्मी एवं संभावित विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए विभागीय तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक पूर्व तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रांसमिशन प्रणाली में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी तकनीकी संसाधनों को दुरुस्त रखा जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता दिखाते हुए कहा कि विभाग द्वारा 24×7 सक्रिय कंट्रोल रूम को शीघ्र संचालित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने मौसम विभाग से प्राप्त सूचनाओं पर लगातार नजर रखने एवं खराब मौसम की स्थिति में पूर्व से ही आवश्यक संसाधनों एवं कर्मियों को तैयार रखने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि संभावित फॉल्ट वाले क्षेत्रों की पूर्व पहचान कर उनकी मरम्मत एवं रखरखाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही ट्रांसफार्मर, तार एवं अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

Related posts

गंगोत्सव के मंच पर “राजा महाराजा” सम्मेलन में घरानेदार कलाओं की खुश्बू

rktvnews

योगाभ्यास के दौरान पसीना आ जाए तो शरीर का तापमान सामान्य कर विश्राम करे:स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्कूल ईएलसी का अवलोकन – बधिर विद्यार्थियों ने मॉक-पोलिंग के माध्यम से जागरूकता का दिया परिचय।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा एवं उदवंतनगर का सघन दौरा।

rktvnews

राजस्थान:गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सभी पदाधिकारियो, एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment