RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम के नेतृत्व में जिले में धान अधिप्राप्ति का 100% लक्ष्य हासिल, सभी मानकों पर पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)01 अप्रैल।जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति का 100 प्रतिशत लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया है। इस वर्ष 7075 किसानों से कुल 40,175 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति कर लक्ष्य हासिल किया गया है। विशेष उल्लेखनीय है कि अधिप्राप्ति, किसानों की भागीदारी, भुगतान और संचालन—सभी प्रमुख मानकों पर पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिला पदाधिकारी वैशाली, वर्षा सिंह के सक्रिय नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और सुदृढ़ मॉनिटरिंग का परिणाम है। पूरे सीजन के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर अधिप्राप्ति से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। भंडारण, परिवहन, सीएमआर भुगतान और किसानों के भुगतान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार निगरानी रखी गई।
धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने हेतु—पैक्सों को सीएमआर भुगतान में तेजी सुनिश्चित की गई, किसानों को समयबद्ध भुगतान 90% से अधिक लगातार बनाए रखा गया, पैक्सों का नियमित भौतिक सत्यापन किया गया, भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया
इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि रही जिले में पहली बार तीन दिवसीय विशेष धान अधिप्राप्ति शिविर का आयोजन। इस अभूतपूर्व पहल के अंतर्गत जिले के प्रत्येक प्रखंड के सभी पैक्सों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी—BDO, CO, BAO, किसान सलाहकार सहित संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र—मैदान में उतरकर किसानों से सीधे संवाद करते हुए अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने में जुटे रहे।
यह पहल “प्रशासन आपके द्वार” की अवधारणा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई, जिसमें प्रशासन स्वयं किसानों तक पहुंचा और उनकी उपज की खरीद सुनिश्चित की गई।
जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है तथा इस उपलब्धि में सहयोग देने वाले सभी किसानों, पैक्स प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, वैशाली द्वारा बताया गया कि यह सफलता जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन, जिला प्रसाशन के सामूहिक प्रयास, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के मजबूत समन्वय और किसान-हितैषी प्रशासन की प्रेरक मिसाल है।

Related posts

डीआरडीओ ने चलाएमान लक्ष्य के विरुद्ध उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली मानव-चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता माउंट लिट्ररा ने कैथोलिक मिशन स्कूल को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।

rktvnews

भोजपुर:कैट के भोजपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक अंजन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान द्वारा प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित।

rktvnews

दलित दुलीना के (झज्जर)

rktvnews

सासाराम सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवेस कुमार के साथ वरीय अधिवक्ता एस डी संजय,भभुआ सिविल कोर्ट में चला जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment