RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सीसीआई ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर इकाई के पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 अक्टूबर।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) के होम एंड पर्सनल केयर (एचपीसी) इकाई को पतंजलि फूड्स लिमिटेड (पीएफएल) द्वारा अधिग्रहित करने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर बिजनेस इकाई (गैर-खाद्य व्यवसाय) का अधिग्रहण शामिल है।
पतंजलि फूड्स लिमिटेड (पीएफएल) तिलहनों के प्रसंस्करण, खाद्य उपयोग के लिए कच्चे तेल के शोधन, तेल खली के उत्पादन, सोया से खाद्य उत्पादों और डाउनस्ट्रीम और अपस्ट्रीम प्रसंस्करण से मूल्य वर्धित उत्पादों और तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता, स्वास्थ्य वस्तुएं जिनमें मुख्य रूप से खाद्य, बिस्कुट और पौष्टिक औषधि पदार्थ और उत्पाद निर्माण में संलग्न हैं। इसके अतिरिक्त यह पवन ऊर्जा से बिजली के उत्पादन और विभिन्न उत्पादों के व्यापार में भी लगी हुई है।
पीएएल हर्बो खनिज, जड़ी-बूटियों और खनिजों से निर्मित आयुर्वेदिक दवाओं तथा होम एंड पर्सनल केयर, वस्तुओं के विनिर्माण, व्यापार, पैकिंग, लेबलिंग, डेयरी उत्पाद और चावल के थोक व्यापार कार्य में लगी हुई है। पीएएल द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक उत्पादों में, व्यक्तिगत देखभाल और स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
एचपीसी इकाई बालों, त्वचा, दांतों और गृह उपयोगी उत्पादों के कारोबार में शामिल है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में आएगा।

Related posts

” सानिध्य” गुरुकुल का रजत जयंती उत्सव त्रिवेणी कला संगम, दिल्ली में होगा आयोजित।

rktvnews

बक्सर:बैठक में विधायक आनन्द मिश्र के स्थानीय मुद्दों पर सबने जताईं सहमति।

rktvnews

राजस्थान:अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री

rktvnews

भोजपुर: आरा में केशर हॉस्पिटल को किया गया सील,शिकायत पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने श्रमदान कर की सफाई,लोगो को किया जागरूक!अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व: न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय

rktvnews

चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया।

rktvnews

Leave a Comment