RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न; अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

राजस्व संग्रहण के साथ-साथ निरंतर निगरानी रखने का निर्देश।
जिले के सभी प्रखंडों में वाहनों की होगी नियमित जांच

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में खनन विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर सख्त एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध खनन को रोकने के लिए निरंतर निगरानी और सक्रियता आवश्यक है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के साथ-साथ खनन से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।

संभावित स्थलों पर होगी छापेमारी और वाहनों की जांच

बैठक के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित अवैध खनन स्थलों को चिन्हित करें। इन चिन्हित स्थानों पर नियमित रूप से औचक छापेमारी की जाए और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बिना वैध चालान या ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:स्वास्थ्य-पखवारा में अबतक हुआ 567 मरीज़ों का उपचार।

rktvnews

विधान पार्षद स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने किया तीन अपहृतों को बरामद व तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर के सरैया में लगी पोल्ट्री फार्म में आग जनता और निकायों के लिए चिंतन का विषय-डॉ जितेंद्र शुक्ला।

rktvnews

पशु स्वास्थ्य सशक्तिकरण समिति ने पशु स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

संगीत नाटक अकादमी 9 से 17 अप्रैल तक देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में ‘शक्ति-संगीत और नृत्य का एक उत्सव’ महोत्सव का आयोजन करेगी।

rktvnews

Leave a Comment