RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोपाल:साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को मिली सफलता।

आलीराजपुर एवं देवास जिलों में पुलिस नेसायबर धोखाधड़ी के मामलों में 9 लाख रूपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराई।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)27 मार्च।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में आलीराजपुर एवं देवास जिलों की पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 9 लाख 08 हजार 499 रुपये की राशि वापस दिलाई गई है।

आलीराजपुर

जिले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाही करते हुए साइबर धोखाधड़ी के 04 प्रकरणों में कुल 7 लाख 40 हजार 499 रूपये की राशि संबंधित फरियादियों को वापस कराई गई है। यह कार्रवाई साइबर सेल एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी रूप से संपन्न की गई।

देवास

जिले में “ई-जीरो FIR” नवाचार के तहत थाना बागली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक प्रकरण में 1 लाख 68 हजार रुपये की संपूर्ण राशि करीब तीन माह के अथक प्रयासों के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निरंतर नवाचार एवं सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मध्‍यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करेंअथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

Related posts

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव का निर्धन।

rktvnews

भोजपुर:नृत्य और संगीत अभिनय का महत्पूर्ण अंग : मीनाक्षी पाण्डेय

rktvnews

30 एकड़ में बन रहा है प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क।

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को सुगमता से मिले बिजली संबंधी सेवाएं, चेयरमैन डिस्कॉम्स ने किया एईएन कार्यालयों का निरीक्षण

rktvnews

भोजपुर:क्लाइमेट चेंज से शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभाव से बचाव पर हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई-पास्ट!राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने वायुसेना के शौर्य को सराहा।

rktvnews

Leave a Comment