RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मंडल कारा के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम और एसपी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 19 सितंबर।आज गुरुवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक,भोजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा,आरा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा मंडल कारा के केंद्रीय स्थल पर पहुंचकर उपलब्ध दस्तावेजों यथा मुलाकाती प्रबंधन प्रणाली , बंदियों का प्रतिदिन साक्षात्कार, बंदियों से संबंधित शिकायत का जायजा लिया गया। साथ ही बंदी वार्ड में जाकर बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं मौजूद मंडल कारा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता ,भवन निर्माण विभाग को निर्माणाधीन भवन को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा अधीक्षक, मंडल कारा उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक आदि मौजूद रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला उद्योग बंधु ,जिला व्यापार बंधु तथा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

इंदौर :रंग बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल।

rktvnews

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित कर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने पेश किया मिशाल:चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिलाओं ने बांधी राखियां।

rktvnews

Leave a Comment