RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शिव मंदिर जीर्णोद्धार एवं स्थापना कार्यक्रम में सहयोगियों संग शामिल हुए रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 11 जुलाई। आज सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा पंचायत के नागोपुर गांव में सावन के पावन महीना में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार एवं स्थापना के आयोजन के दौरान जल भरी कार्यक्रम मे उमड़ी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ जलभरी में शामिल हाथी घोड़े ऊंट बैंड बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने कलश लेकर पैदल नागपुर से पिरौटा होते हुए सिन्हा सरैया मेन रोड जगवलीया तक पहुंचे और वहां से विभिन्न गाड़ियों से महुली गंगा घाट पर गंगा जी का जल लिया और जय शिव का उद्घोष करते रहे ।इस पुनीत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने सावन मास के अवसर पर सभी शिव भक्तों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि यह बहुत ही पावन समय है कि सावन में भगवान भोलेनाथ के मंदिर का जीर्णोद्धार और स्थापना कराया जा रहा है चूंकि सावन मास में भगवान शिव की आराधना, साधना, पूजा,का महत्व ही अलग होता है।सभी विकार,अवगुण, दोष को त्याग करके पूरे लगन से शिव की पूजा खास करके सावन माह में सभी लोग करते हैं और भगवान शिव कल्याण भी करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले पप्पू पांडे ने कहा की भगवान शिव का मंदिर निर्माण कराने के लिए मैं काफी दिनों से लगा था और मेरे अलावा ग्रामीणों ने भी सहयोग किया साथ दिया जिसके लिए मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और शिव से कामना करता हूं कि सभी लोग हमेशा खुश रहे। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव, गोपाल जी पांडेय, मनोज पांडेय, संतोष पाण्डेय, रवीश पांडेय, भुअर सिंह,पवन सिंह, बचा बाबा, विवेकानंद बाबा, अक्षय बाबा, नितिन पांडेय,गलटू पांडे, दिनेश यादव, नंदकिशोर यादव,परमेंदर यादव, मुकेश पाण्डेय, सुरेंदर बाब,शशिकांत पांडे,धाजा पांडे, नगेंद्र पांडे, सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

Related posts

पटना:ग्रामीण स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रमों के संचालन से मिल रहे हैं अपेक्षित परिणाम।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में सर्वसम्मति शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन ,प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने दी बधाई

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

13 जिलों में ईआरसीपी से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार – मुख्यमंत्री से मिला ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल

rktvnews

सारण : जिलाधिकारी ने लोक मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment