RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:विश्व यक्ष्मा दिवस एवं टी.बी.मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)24 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार आज विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र, देवघर में विश्व यक्ष्मा दिवस एवं टी.बी. मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० बच्चा प्रसाद सिंह, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के गतिविधि के बारे में चर्चा की गई। टी०बी० मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सभी Vulnerable Population का Screening तथा जिले के कुल 640 गांव जो High Risk Village के रूप में माना जा रहा है के 14 वर्ष से उपर के सभी जनसंख्या का यक्ष्मा का स्क्रीनिंग किया जाना है। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन करते हुए सभी का स्क्रीनिंग किया जाना है जिसके लिए जिले में दो Hand Held X-Ray भारत सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा प्रतिवेदन नियमित रूप से राज्य एवं भारत सरकार को भेजा जाना है।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सभी की जनभागीदारी होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान सभी यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर उसे पोषण सामग्री की टोकरी निक्षय मित्र के द्वारा दिया जाना है. जिससे टी.बी. मुक्त पंचायत अत्यधिक मात्रा में घोषित होने एवं मरीजों को पोषण सामग्री मिलने में सहायता हो सके। डॉ० बच्चा प्रसाद सिंह सिविल सर्जन महोदय के द्वारा कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एवं जन-जन तक व्यापक प्रचार प्रसार के बारे में बताया गया। डॉ० बीरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डॉ० चन्द्र किशोर शाही उक्त दोनो पूर्व निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखण्ड के द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी को दिया गया। डॉ० डी० तिवारी आईएमए अध्यक्ष ने कहा सभी आम लोगों का जागरूकता में ही यक्ष्मा को उन्मूलन की ओर ले जाया जा सकता है। को डॉ० संचयन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी देवघर के द्वारा यक्ष्मा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 03 छात्राओं, यक्ष्मा में कार्य करने वाले 02 सी.एच.ओ. 18 साहिया, 04 टी.बी. चैम्पियन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ० प्रमोद शर्मा प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, डॉ० अभय कुमार यादव जिला भी०बी०डी० पदाधिकारी, डॉ० सुषमा वर्मा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल देवघर, डॉ० गौरी शंकर सचिव आई०एम०ए० देवघर, डॉ० एस०के० शाही, डॉ० शुभेन्द्र नारायण चौधरी, डॉ० सुनील सिन्हा, डॉ० अनिल कुमार, डॉ० चितरंजन पंकज, डॉ० शब्द कान्त मिश्रा डॉ० शरद कुमार, डॉ० शालीनी, डॉ० रूपक, डॉ० अनुराधा, डॉ० आर० के मिश्रा, डॉ० नयन रंजन, नीरज भगत डी०पी०एम०, प्रवीण कुमार डी०पी०सी, छतिश्वर दास प्रभारी डी०पी०सी० यक्ष्मा, नीरज कुमार राव पी.पी.एम,श्वेता सिंह डी०पी०एस०, प्रवीण कुमार लेखापाल एवं अन्य प्रखण्ड के सभी एस.टी.एस. संतोष कुमार सिंह एस.टी.एल.एस एवं अन्य प्रखण्ड के सभी एस.टी.एल.एस. श्री विपिन कुमार प्रयोगशाला प्रावैधिक एवं अन्य सभी प्रखण्ड के प्रयोगशाला प्रावैधिक एवं सभी मेडिया बंधु उपस्थित थे। अन्त में डॉ० संचयन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति यह कहकर की गई कि “टी०बी० हारेगा देश जितेगा”।

Related posts

इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा – माले जिला स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:चार जिलों में बनेंगे विशेष जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपातकालीन स्थितियों में जिला प्रशासन की तत्परता का परिचय।

rktvnews

पटना:संसार भर के नेत्रहीनों और बधिरों की महान प्रेरणा-स्रोत हैं लेखिका हेलेन केलर: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को किए पुरस्कार वितरित।

rktvnews

Leave a Comment