RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

नहीं रहे प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षक व पत्रकार रंजीत बहादुर माथुर।

आरा/भोजपुर 18 जनवरी।शहर के सम्मानित शिक्षक वरीय रंगकर्मी तथा पत्रकार रविंद्र बहादुर माथुर का बीते दिनों 11:00 बजे रात्रि में उनका निधन हो गया। ये स्थानीय बाबू बाजार आरा के स्थायी निवासी थे। उम्र लगभग 84 वर्ष के थे। इन्होंने सर्वप्रथम अपना योगदान शिक्षक के रूप में मॉडल स्कूल आरा में दी। इसके बावजूद यह वरीय रंग करने के रूप में सबका मार्गदर्शन करते रहे। यह पत्रकार के रूप में दैनिक जागरण अखबार में स्तंभ कार के रूप में लिखते रहे। उनकी लिखित पुस्तक भी प्रकाशित है। यह शहर के विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ पत्र पत्रिकाओं से जुड़कर आजीवन लेखन कार्य करते रहे। उनके निधन से सामाजिक क्षति हुई है।
उनके निधन से सामाजिक साहित्यिक पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।जिसमें जनाब सरफराज अहमद ,सुशील कुमार, रंगकर्मी अशोक मानव , रंगकर्मी श्रीधर शर्मा, सहयोगी दीपक श्रीवास्तव, पंकज साई,सलील भारतीय, पूर्व जागरण के ब्यूरो प्रमुख मृत्युंजय सिंहा ,सामाजिक कार्यकर्ता नाथूराम ,संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह ,रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी , डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा ,डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा डॉक्टर के एन सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद, अरुण कुमार सिंहा आनंद मोहन सिन्हा आदि रहे। बुधवार को इनका आरा गांगी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इन्हें अनेक संगठनों से अनेक अवार्ड भी मिले हैं।

Related posts

राजस्थान:सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव-2024 के निमित सुगम्य निर्वाचन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन जेलिंगर से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: प्रथम आर एल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच।

rktvnews

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment