RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)23 मार्च।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य रूप से हुआ। यह मेला 23 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जनार्दन पासवान (चतरा), विधायक कुमार उज्ज्वल (सिमरिया), उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात निदेशक इंद्रजीत यादव ने मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों को प्रोत्साहित करना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
मेले में 72 से अधिक कारीगर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं। यह मंच उन्हें अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।
अपने संबोधन में विधायक सिमरिया कुमार उज्ज्वल ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय हस्तशिल्प को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं विधायक जनार्दन पासवान ने कारीगरों की सराहना करते हुए कहा कि ये पारंपरिक कला और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं, जिनके उत्पादों को इस स्तर पर देखना गर्व का विषय है।
जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मेले में पहुंचकर कारीगरों के उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके।
उद्घाटन सत्र के अंत में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि मेले में प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पाद अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय हैं। यह आयोजन न केवल कारीगरों को अपनी कला दिखाने का अवसर देता है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कारीगरों एवं आमजनों की उपस्थिति रही। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कारीगरों के कार्यों की सराहना की।
उक्त कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा,वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 363 किलोग्राम गाँजा के साथ चार को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

गिरिडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

सारण:रिविलगंज में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण, सेल्फ केयर की दी गयी जानकारी।

rktvnews

सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर का लाभ उठाने की सीमा 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये की गई।

rktvnews

Leave a Comment