RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हर्ष व उल्लास के साथ मना ईद-उल-फितर का त्यौहार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्य कार्यक्रम मौला बाग ईदगाह मैदान में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।सामूहिक रूप से वतन की सलामती, आपसी सदभाव के लिए दुआ मांगी गई।इस मौके पर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया।बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, नए कपड़े पहनकर वे खुश नजर आए। एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां देते नजर आए।
घर-घर में सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए गए।
लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर खुशियां साझा कीं। सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही।

Related posts

गुणवत्ता और लागत की दृष्टि से एम-सैंड बजरी का बेहतर विकल्प -निदेशक, माइंस एवं पेट्रोलियम

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सूचना के अधिकार का कमाल शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान! मामला विद्यालयों की चारदीवारी का,राकेश रॉय ने मांगी थी जानकारी।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा में संचालक के विरुद्ध शिकायत पर अधिकारियों की समिति का गठन किया।

rktvnews

बिहार: मतदाता सूची में अगर छूटा है नाम, दर्ज कराने को मिला एक माह का समय।1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच की है अवधी।

rktvnews

गुरु जी हुये परीक्षा में फेल🤪 गवानी पड़ी नौकरी।

rktvnews

Leave a Comment