RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वे जिला सम्मेलन की तैयारी जोरों पर।

जिला सम्मेलन में जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन तेज करने के लिए बनेगी रणनीति:माले

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।भाकपा-माले का 14 वां भोजपुर जिला सम्मेलन 23-24 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित होने जा रहा है!जिले भर में जिला सम्मेलन की तैयारी जोरों पर चल रही है!यह जिला सम्मेलन शहीद-ए-आजम भगत सिंह नगर,समाजिक बदलाव के महानायक रामनरेश राम सभागार एवं रामकिशोर राय,गोपाल प्रसाद,अशोक सिंह,शाहिदा खातून मंच का नामकरण किया गया!
जिला सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव कुणाल करेंगे एवं अतिथि भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य,भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद,आरा के पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद,भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व काराकाट विधायक अरुण सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व बक्सर जिला सचिव नवीन,राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा,अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह,अरवल जिला सचिव जितेंद्र यादव,कैमूर जिला सचिव विजय यादव सहित कई लोग शामिल शामिल होंगे!सम्मेलन शुरू होने से पहले 23 मार्च शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 95 वें शहादत दिवस पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद सम्मेलन की शुरुआत की जाएगी!सम्मेलन में लगभग 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे!सम्मेलन में देश व राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चर्चा होगी एवं देश में बढ़ते फासीवादी हमलों के खिलाफ प्रतिरोध को तेज करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलनात्मक कार्यभार तय करेगी!यह जानकारी भाकपा-माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक संपन्न!जोरी ब्रूड लाह फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें,प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ,प्रत्येक तीन माह पर कार्य प्रगति की होगी समीक्षा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।

rktvnews

गोवर्धन पूजन देवराज इन्द्र के अहंकार का दमन,पर्यावरण रक्षा,प्रकृति पूजन की कहानी है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंडाल में 10 स्टाल के माध्यम से आयोजित की है प्रदर्शनी।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है रुद्रप्रयाग के त्रिजुगीनारायण मंदिर का शिव- पार्वती विवाहस्थल।

rktvnews

Leave a Comment