RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आईसीटी चैंपियनशिप में प्रतिभाओं का सम्मान, 109 छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 मार्च।झारखण्ड शिक्षा परियोजना, चतरा के तत्वावधान में आयोजित ICT Championship 2025-26 के सफल आयोजन के उपरांत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र भी उपस्थित थे।
जिले के कुल 116 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय स्तर से की गई थी, जहां कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक कक्षा से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन प्रखण्ड स्तर के लिए किया गया। इसके उपरांत प्रखण्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा कर प्रत्येक प्रखण्ड से कुल 08 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।
कुछ प्रतिभागियों के समान अंक प्राप्त होने के कारण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 109 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 08 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया, जिन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम के दौरान 48 विद्यालयों से संबंधित 109 विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके ICT प्रशिक्षकों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा जिला स्तर पर चयनित 08 विद्यार्थियों के प्रशिक्षकों को विशिष्ट (Distinction) प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर के उन विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिनका चयन प्रखण्ड स्तर पर नहीं हो सका था।
ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया गया था, जिसके अंतर्गत विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर 2025, प्रखण्ड स्तर की प्रतियोगिता 03 से 08 नवंबर 2025, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 19 नवंबर 2025 तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 04 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पांडेय, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अम्बुजय राज लक्ष्मी, BEEO किशोर कुमार एवं सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:होली के उपलक्ष्य में पुरजन विहार में आयोजित हुआ पलाश उत्सव।

rktvnews

पटना:दिल्ली में बिहार के लोगों की झुग्गी व मकान तोड़ने के खिलाफ आप का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पढोगे, लिखोगे होगे नवाब ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सीजेआई की भावनाओं को दोहराया कि मध्यस्थता क्षेत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का वर्चस्व है जबकि अन्य योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की जाती है।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘खादी योगा मैट’ किया गया लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment