RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेटी जन्मोत्सव में 20 नवजात बालिकाओं को किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा के सभागार में “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना एवं समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ उठाकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में बीपीआरओ कोविंद कुमार, आईसीडीएस की सभी महिला पर्यवेक्षिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. शिव शंकर कुमार, बीएचएम, बीसीएम रणजीत सिंह, अर्जुन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान 20 नवजात बालिकाओं को शुभकामना संदेश, जन्म प्रमाण पत्र एवं हिमालय कंपनी का नवजात शिशु किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

किसी भी परीक्षा का परीक्षाफल खुद के आंकलन का होता है माध्यम: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

दरभंगा:सीएमआर की शतप्रतिशत आपूर्ति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच से होगा भोजपुरिया जनांदोलन का शंखनाद।

rktvnews

भोजपुर:नए अपराध कानूनों के कार्यान्वयन के खिलाफ भाकपा-माले का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

rktvnews

Leave a Comment