RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:डीएलसी की बैठक में कुल 15 एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा।

RKTV NEWS/ देवघर (झारखंड)20 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन व चिकित्सकों की टीम को दिनप्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर व सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के साथ चलाए जा रहे विभिन्न विशेष अभियानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश दिया गया। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं जिला अस्पताल/सदर अस्पताल के भवनों के वार्षिक एवं आवधिक रख-रखाव, संचालन, प्रबंधन, अतिक्रमण मुक्त अस्पताल, लघु चिकित्सीय उपकरण तथा दवा क्रय आदि से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने जिले के निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों एवं उपकेंद्रों के कार्य शीघ्र पूरा करने, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बाल लिंगानुपात सुधार हेतु पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के अलावा मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, प्रभारी सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीपीएम, डीएएम, डीपीसी (टीबी), बीपीएम व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: लोजपा (रा) ने चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखद : केसी सिन्हा

rktvnews

आरा स्टेशन पर ट्रेन से लावारिस हालत में शराब से भरी बोरी बरामद।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 24

rktvnews

देश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन।

rktvnews

Leave a Comment