RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र, वीडीएनकेएच का दौरा किया।
दोनों नेताओं ने वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा किया। वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास में सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक रोसाटॉम मंडप का उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया। प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री को “परमाणु सिम्फनी” भी दिखाई गई – जो वीवीईआर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कार्यशील मॉडल है। यह भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
इस मंडप में प्रधानमंत्री ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। उन्होंने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को जानने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका उपयोग भविष्य की पीढ़ियों और सम्पूर्ण जगत के हित के लिए किया जा सकता है।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार अग्निशमन सेवा, नगर निगमों और प्रशिक्षित युवक-युवतियों के समन्वयन से कार्य करने की बनी सहमति।

rktvnews

मध्यप्रदेश के कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस।

rktvnews

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के आदेश से फिलीपिंस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत।

rktvnews

दरभंगा:केवटी के ननौरा अमृत सरोवर पर प्रभारी डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

बीबीबीपी अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित!मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना अन्तर्गत अनुदान राशि 21 हजार से बढ़कर 25 हजार।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मणिपुर के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों में मदद करने के लिए डॉक्टरों की टीम नियुक्त की।

rktvnews

Leave a Comment