RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु 120 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मार्च।भाकपा-माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि 23–24 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार में होने वाले पार्टी के 14वें जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के चयन हेतु 120 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र पत्र दाखिल किया!
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि चुनाव के लिए 14 से 16 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे!17 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी!इसके बाद 19 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना होगी!जिला सम्मेलन में भाग लेनें हेतु नामांकन में पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य भाग ले सकता है!पार्टी के प्रखंड /एरिया/पंचायत/लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव निर्वाचक मंडल में शामिल होंगे!जो चुनाव में मतदाता होगें!नामांकन पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य कर सकता है!नामांकन के लिए प्रस्तावक निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) के दो सदस्यों का होना अनिवार्य है!
चुनाव प्रक्रिया हेतु सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं!जिसमें तरारी-का•राजू यादव, जगदीशपुर-का•रामानुज जी,सहार-का•संजय सिंह,अगिआंव-का•चंदन कुमार,चरपोखरी-का•शिवप्रकाश रंजन,संदेश-का•क्यामुद्दीन,पीरो-का•इंदू सिंह,गड़हनी-का•रघुबर पासवान,कोईलवर-का•जीतन चौधरी,उदवंतनगर-का•संगीता सिंह,बिहिया+शाहपुर-का•दिलराज प्रीतम,आरा नगर-का•शब्बीर कुमार,आरा मुफ्फसिल-का•जितेन्द्र कुमार सिंह,बड़हरा-का•भोला यादव शामिल होंगे!
उन्होंने कहा कि भाकपा-माले अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए यह चुनाव करवा रही है! आगामी जिला सम्मेलन में देश में बढ़ते फासीवादी हमलों के खिलाफ प्रतिरोध को तेज करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलनात्मक कार्यभार तय करेगी!

Related posts

सात माह से अंधा बुजुर्ग की सेवा टीम मदर टेरेसा भोजपुर द्वारा।

rktvnews

दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पीएफसी ने गुजरात सरकार के साथ 25,000 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: खेतों में पराली जलाने वालों पर जिला प्रशासन करें ठोस कार्रवाई: रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment