RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:आगामी त्योहार दशहरा/दुर्गा पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण व प्रशासनिक तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी ने बैठक की, दिए अहम दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)23 सितंबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज संतोष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण व प्रशासनिक तैयारी को लेकर शांति समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कई अहम निर्देश दिए। साथ ही शांति समिति के सभी सदस्यों से शांतिपूर्वक वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली-पानी, यातायात और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा- सूचना तंत्र को मजबूत रखें, किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लें। आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और आगामी अन्य पर्व त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हों। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई हिंसा और उपद्रव की घटना नहीं हो।
बैठक में शांति समिति के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, पूजा समिति के अध्यक्ष/सचिव, सभी थाना प्रभारी, पुलिस अंचल निरीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी/पीरटांड, अंचल अधिकारी, डुमरी/पीरटांड, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

किशोर मकवाना ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति रामचंद्र सिंह द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

विरोध का पाखंड : 1975 की  इमरजेंसी के साथ खड़ा था संघ और जनसंघ।

rktvnews

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के निधन पर भारत सरकार ने 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

rktvnews

बागपत की 13 बीसी सखियों को मिला माइक्रो एटीएम डिवाइस।

rktvnews

Leave a Comment