RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:समाहरणालय सभागार में जल महोत्सव का उद्घाटन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल सहियाओं को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)09 मार्च।समाहरणालय सभागार में जल महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उपस्थित सभी जल सहियाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जल सहिया ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी जल सहियाओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी पेयजल स्रोतों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि गर्मी के दिनों में आम जनों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चापाकल या जलमीनार खराब है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर अविलंब दुरुस्त किया जाए। साथ ही जिन पेयजल योजनाओं का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) पीरियड चल रहा है, उन योजनाओं को संबंधित संवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि आम लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी जल सहियाओं के साथ विद्युत मिस्त्री की टैगिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके और पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल सहियाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में जल सहियाएँ उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :कप्तान सहित भोजपुर जिला भारोत्तोलन टीम के बीस खिलाड़ी रवाना।

rktvnews

क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण में अपनी बायोपिक पर आयोजित संवाद सत्र में भाग लिया।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: प्रसिद्ध व्यवसाई मोहन प्रसाद गुप्ता के श्राद्धकर्म और श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment